PM-Kisan-20th-installment-new-date-release

PM Kisan: 20वीं किस्त की नई तारीख आई सामने! pmkisan.gov.in पर जानें

PM Kisan: 20वीं किस्त की नई तारीख आई सामने! जानें ₹2000 कब मिलेंगे.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: 20वीं किस्त की नई तारीख का हुआ खुलासा!

देशभर के किसानों को जिस पल का बेसब्री से इंतज़ार था, अब वो पल करीब आ चुका है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त की नई संभावित तारीख सामने आ गई है।
अगर आपने अभी तक ₹2000 की इस अगली किस्त को लेकर अपडेट नहीं देखा है, तो read this post till end.

अब तक क्या हुआ?

  • पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 18 जुलाई 2025 को ही पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • इसका कारण था पीएम नरेंद्र मोदी का 18 जुलाई को बिहार (मोतिहारी) दौरा, जहाँ से पहले भी किस्तों का ऐलान किया जा चुका है।
  • लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और 18 जुलाई की तारीख बीत चुकी है।

अब PM Kisan 20th Installment की नई तारीख क्या है?

  • सरकारी सूत्रों और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब 20वीं किस्त 19 या 20 जुलाई 2025 को जारी की जा सकती है।
  • माना जा रहा है कि पीएम मोदी एक विशेष कार्यक्रम के जरिए इसे लॉन्च करेंगे।
  • इसकी पुष्टि होते ही pmkisan.gov.in वेबसाइट पर भी अपडेट जारी होगा।

Rs.2000 की राशि किन्हें मिलेगी?

  • जिन किसानों ने e-KYC पूरा कर लिया है,
  • जिनका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक है,
  • जिनकी बैंक डिटेल्स सही हैं (IFSC और अकाउंट नंबर),
  • जिनका नाम लाभार्थी सूची में मौजूद है,
  • और जिनके जमीन के कागज़ और दस्तावेज़ सही हैं,
    उन्हें ही इस किस्त का लाभ मिलेगा।

किन्हें नहीं मिलेगी किस्त?

  • जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है,
  • जिनके खाते या आधार में गड़बड़ी है,
  • जिनका नाम लाभार्थी सूची से हट चुका है,
  • या जो आयकरदाता / सरकारी कर्मचारी / पेंशनधारी हैं,
    उन्हें यह ₹2000 की राशि नहीं मिलेगी।

People Also Read: PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त

कैसे चेक करें अपनी किस्त की स्थिति?

  • pmkisan.gov.in पर जाएं
  • “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
  • अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन ID दर्ज करें
  • सबमिट करने पर देख सकते हैं कि आपकी अगली किस्त का स्टेटस क्या है

People Also Read: PM Kisan Status Check

अभी क्या करना जरूरी है?

  • तुरंत अपना e-KYC अपडेट करें (घर बैठे OTP से या नज़दीकी CSC सेंटर से)
  • बैंक और आधार लिंकिंग की पुष्टि करें
  • भूमि रिकॉर्ड और नाम की सही एंट्री सुनिश्चित करें
  • मोबाइल नंबर अपडेट रखें, ताकि OTP और अलर्ट मिलते रहें

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त की नई संभावित तारीख अब 03 August 2025 मानी जा रही है।
अगर आपने सारे ज़रूरी अपडेट पूरे कर लिए हैं, तो ₹2000 सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे।
लेकिन अगर दस्तावेज़ अधूरे हैं, तो किस्त रुक सकती है।

अपना स्टेटस आज ही चेक करें और सुधार कार्य पूरे करें!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *